Thursday, 24 November 2016

Tomato Soup Recipe in Hindi | टोमेटो सूप.

Tomato Soup Recipe in Hindi | टोमेटो सूप.

दोस्तों आज हम फिर से एक और सूप की रेसिपी लाए है आपके लिए, जो बहोत ही साधारण है और बहोत ही प्रचलित भी, जिसे हम सब टोमेटो सूप (Tomato Soup) के नाम से जानते है. अपने अक्सर देखा होगा हर भारतीय रेस्टोरेंट्स के मेनू में यह स्वादिष्ट और लाजवाब टोमेटो सूप तो होता ही है. काफी रेस्टोरेंट्स में सूप स्वादिष्ट होते है लेकिन कभी-कभी ज्यादा मीठे या नमकीन होते है तो कभी ज्यादा गाढे, तो यही सोचकर मेने यह आसान टोमेटो सूप (Easy Tomato Soup) को अपने तरीके से बनाया है, जो यक़ीनन आपको पसंद आएगा.
Tomato Soup Recipe in Hindi. Tamatar Soup Recipe. Simple Tomato Soup Recipe.
Tomato Soup Recipe in Hindi Photo.
इस झटपट बनने वाले टोमेटो सूप (Quick Tomato Soup) को हमने बोहत ही साधारण सामग्री का उपयोग करके बनाया है जो आमतौर से बाजारों में उपलब्ध होते है. स्वादिष्ट होने के साथ-साथ यह बोहत ही पोष्टिक और स्वास्थ्यवर्धक भी होता है. छोटे बच्चों को सूप ज्यादातर पसंद आते है और वह बहोत ही चाव से सूप पिते है, तो उनके लिए आप इस सिंपल टोमेटो सूप (Simple Tomato Soup) को बनाकर उन्हें खुश कर सकते है.
दुनिया भर में हजारों सूप की रेसिपीज उपलब्ध है लेकिन यह टोमेटो सूप उनसभी में सबसे ज्यादा लोकप्रिय और प्रचलित है. आप इसे पार्टी या किसी खास अवसर के लिए बना सकते है. इसके अतिरिक्त आप यहाँ पालक का सूपमेयो टोस्टवेजिटेबल पुलाव जैसे कई आसान और प्रचलित रेसिपीज भी पढ़ सकते है, और अपने घर बना सकते है. तो चलिय आज बनाते है आसान स्वादिष्ट और पोष्टिक टोमेटो सूप.

टोमेटो सूप बनाने के लिए आवश्यक सामग्री:

3 टमाटर (Tomatoes).
3 बारीक़ कटे लहसुन (Garlic Cloves).
½ बड़ा चम्मच काली मिर्च (Black Pepper).
1 बड़ा चम्मच मक्खन (Butter).
1 छोटा चम्मच बारीक़ कटी अजमोद (Parsley).
स्वाद अनुसार नमक (Salt).
स्वाद अनुसार चीनी (Sugar).
1 छोटा चम्मच मकई का आटा थोड़े से पानी में घुलाया हुआ (Corn Flour).

टोमेटो सूप बनाने बनाने का तरीका:

चरण 1.

सबसे पहले टमाटर को उबाले फिर उसे छिल लें, अब उसे मिक्सर ब्लेंडर में डालकर उसकी प्यूरी बना लें.
अब एक पैन में मक्खन गर्म करें फिर उसमे लहसुन को डालकर करीब एक मिनट तक धीमी आंच पर भुने.

चरण 2.

अब उसमे काली मिर्च, टमाटर प्यूरी, और अजमोद डालकर अच्छी तरह से मिलाएं फिर उसमे 2 कप पानी, नमक और चीनी डालें.

चरण 3.

सभी सामग्री को अच्छी तरह से मिलाएं फिर सूप को करीब 5-10 मिनट ताक मध्यम आंच पर पकने दें.

चरण 4.

अब उसमे मकई के आटे और पानी की मिश्रण डालकर अच्छी तरह से चलाएं फिर 1 मिनट तर्क और पकने दें.
1 मिनट के बाद आंच को बंद करके सूप को एक कटोरे में निकाल लें और अजमोद से सजाएं और गरमा गरम सूप का लुत्फ़ उठाएं.
Tomato Soup Recipe in Hindi | टोमेटो सूप
 

Prep time
Cook time
Total time
 
Quick and Easy Tomato Soup Recipe in Hindi.
Author: 
Recipe type: Starter
Cuisine: Indian
Serves: 3
Ingredients
  • 3 टमाटर (Tomatoes).
  • 3 बारीक़ कटे लहसुन (Garlic Cloves).
  • ½ बड़ा चम्मच काली मिर्च (Black Pepper).
  • 1 बड़ा चम्मच मक्खन (Butter).
  • 1 छोटा चम्मच बारीक़ कटी अजमोद (Parsley).
  • स्वाद अनुसार नमक (Salt).
  • स्वाद अनुसार चीनी (Sugar).
  • 1 छोटा चम्मच मकई का आटा थोड़े से पानी में घुलाया हुआ (Corn Flour).
Instructions
  1. सबसे पहले टमाटर को उबाले फिर उसे छिल लें, अब उसे मिक्सर ब्लेंडर में डालकर उसकी प्यूरी बना लें.
  2. अब एक पैन में मक्खन गर्म करें फिर उसमे लहसुन को डालकर करीब एक मिनट तक धीमी आंच पर भुने.
  3. अब उसमे काली मिर्च, टमाटर प्यूरी, और अजमोद डालकर अच्छी तरह से मिलाएं फिर उसमे 2 कप पानी, नमक और चीनी डालें.
  4. सभी सामग्री को अच्छी तरह से मिलाएं फिर सूप को करीब 5-10 मिनट ताक मध्यम आंच पर पकने दें.
  5. अब उसमे मकई के आटे और पानी की मिश्रण डालकर अच्छी तरह से चलाएं फिर 1 मिनट तर्क और पकने दें.
  6. मिनट के बाद आंच को बंद करके सूप को एक कटोरे में निकाल लें और अजमोद से सजाएं और गरमा गरम सूप का लुत्फ़ उठाएं.

No comments:

Post a Comment